Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

कमिंस इंडिया ने बी-स्कूल केस प्रतियोगिता "रिडिफाइन 2024" का शुभारंभ किया,

कमिंस इंडिया ने बी-स्कूल केस प्रतियोगिता "रिडिफाइन 2024" का शुभारंभ किया, सस्टेनेबिलिटी के लिए डिजिटल समाधानों पर रहेगा फोकस • 18 प्रमुख बी-स्कूलों को शामिल करते हुए, प्रतियोगिता यह पता लगाती है कि कैसे डिजिटल इनोवेशन सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक बिज़नेस मॉडल को नया रूप दे सकते हैं। • इसका उद्देश्य छात्रों को रणनीतिक सोच, सस्टेनेबिलिटी, और बिज़नेस की जरूरतों के अनुसार तकनीकी समाधानों के प्रैक्टिकल उपयोग की क्षमता सिखाना है।
पुणे, भारत: भारत में पावर सॉल्यूशंस टेक्‍नोलॉजी मुहैया कराने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक, कमिंस इंडिया लिमिटेड ("कमिंस इंडिया") ने अपनी वार्षिक बिज़नेस स्कूल केस स्टडी प्रतियोगिता ‘रिडिफाइन 2024’ लॉन्च कि है। यह प्रतियोगिता महत्वाकांक्षी बिज़नेस लीडर्स को वास्तविक दुनिया की बिज़नेस चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने रणनीतिक, इनोवेटिव, और एनालिटिकल कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इस साल की प्रतियोगिता का विषय है: "डिजिटल सॉल्यूशंस पारंपरिक बिज़नेस में सस्टेनेबिलिटी को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं?" यह प्रतिभागियों को पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्रों में सस्टेनेबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटलाइज़ेशन का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह प्रतियोगिता खास तौर पर इस बात पर केंद्रित है कि कैसे डिजिटल सॉल्यूशंस पर्यावरणीय, सामाजिक, और गवर्नेंस (ESG) रिपोर्टिंग को मज़बूत कर सकते हैं, स्कोप 1, 2 और 3 एमिशन्स को कम करने के अवसरों की पहचान कर सकते हैं, और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार कर सकते हैं। कमिंस इंडिया की ह्यूमन रिसोर्स हेड, अनुपमा कौल ने प्रतियोगिता की शुरुआत पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, "कमिंस इंडिया में, हम भविष्य के लीडर्स को प्रेरित करने और उनकी क्षमताओं को विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे लगातार बदलते बिज़नेस लैंडस्केप को समझ सकें और उसे आगे बढ़ा सकें। हमारी केस स्टडी प्रतियोगिता शुरुआत से ही इस लक्ष्य का अहम हिस्सा रही है। जैसे-जैसे सस्टेनेबिलिटी और टेक्‍नोलॉजी का बढ़ता उपयोग हमारी दुनिया को नया आकार दे रहा है, सस्टेनेबल वातावरण बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना बेहद ज़रूरी हो गया है। रिडिफाइन 2024 छात्रों को यह दिखाने का बेहतरीन मौका देता है कि डिजिटलाइज़ेशन कैसे सार्थक बदलाव ला सकता है।" कमिंस इंडिया के डायरेक्टर - कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी, सुब्रमण्यिन चिदंबरन ने कहा, "रिडिफाइन के माध्यम से, हमारा उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक सोच से हटकर सोचने के लिए सशक्त करना है, उन्हें यह समझने के लिए प्रोत्साहित करना है कि टेक्‍नोलॉजी कैसे पारंपरिक उद्योगों को बदल सकती है और सस्टेनेबल भविष्य का निर्माण कर सकती है। नए इनोवेशन अलग-अलग नज़रियों और आपसी सहयोग से होते हैं। भावी लीडर्स के साथ काम करके, हमारा लक्ष्य नई जानकारियां हासिल करना और अनोखे सॉल्यूशंस खोजना है, जो हमारे उद्योग में कमिंस इंडिया की प्रगति और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को दिखाता है।"
यह प्रतियोगिता भारत के 18 पार्टनर बी- स्कूलों के दो वर्षीय फ्लैगशिप PGP/PGDM/PGDBM/MBA प्रोग्रामों में भर्ती पहले और दूसरे साल के छात्रों के लिए खुली है। प्रतियोगिता का फिनाले 14-15 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र के पुणे में कमिंस इंडिया ऑफिस कैंपस में होगा। विजेता टीम को नकद पुरस्कार और कमिंस इंडिया के मेंटरशिप प्रोग्राम में शामिल होने का खास मौका दिया जाएगा, जिसे अगली पीढ़ी के बिज़नेस लीडर्स को तैयार करने के लिए बनाया गया है। केस स्टडी के अलावा, प्रतिभागियों को कई इंटरैक्टिव सत्रों में कमिंस इंडिया की लीडरशिप से मिलने का अवसर भी मिलेगा। पिछले वर्ष, रिडिफाइन ने देश के 18 प्रमुख बी- स्कूलों की 938 टीमों से 3,752 छात्रों को आकर्षित किया था। रिडिफाइन 2024 में भाग लेने वाले पार्टनर बी-स्‍कूल्‍स हैं: 1. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर 2. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड 3. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ 4. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई 5. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रांची 6. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग 7. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, तिरुचिरापल्ली 8. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर 9. इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली 10. इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, हैदराबाद 11. के.जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई 12. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, गुड़गांव 13. नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, मुंबई 14. एस.पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई 15. सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, पुणे 16. सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट, पुणे 17. ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर 18. ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI), जमशेदपुर लेटेस्ट अपडेट और जानकारी के लिए लिंक्‍डइन, फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर कमिन्‍स इंडिया को फ़ॉलो करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.